धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के बाद मेयर पद के लिए मैदान में 30 लोग ही रह गए। इन 30 दावेदारों में अधिकतर राजनीतिक दलों से जुड़े हुए बागी प्रत्याशी हैं। कांग्रेस, भाजपा और झामुमो के सामने इन बागियों से नाम वापसी कराना एक बड़ी चुनौती बन गई है। मेयर पद के चुनावी मैदान से अगर बागी उम्मीदवार नहीं हटे तो धनबाद नगर निगम के मेयर की सीट का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच जाएगा। भाजपा ने संजीव अग्रवाल को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा में सबसे अधिक बागी प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। पार्टी की विधायक रागिनी सिंह के पति और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने भी नामांकन कर दिया है। पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश में लगी है। शुक्रवार को अगर वह नामांकन वाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.