मैनपुरी, फरवरी 19 -- अगले वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन पर नए सिरे से काम करेगी। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने 7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच संगठन कार्यशालाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इन कार्यशालाओं में पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों का बखान तो होगा ही साथ ही नए और पुराने कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कराया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की उपस्थिति में कार्यशालाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अक्सर कहता है कि पार्टी, संगठन किसी भी तरह के चुनाव के लिए कभी भी संगठनात्मक दृष्टिकोण से तैयार रहती है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में संगठन की बात भी होती है। इसी के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा अपने संगठन को नए सिरे से तैयार कर रही है। होली के ठीक बाद पार्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.