जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो: आदित्यपुर नगर निगम मुख्यालय वाला वार्ड संख्या 23 में हर वर्ष आनेवाला बाढ़ फाईल फोटो आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव इस बार सिर्फ़ राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि बुनियादी सवालों की कसौटी बन गया है। शहर की गलियों से लेकर कॉलोनियों तक, हर जगह विकास के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच गहरी खाई साफ़ दिखाई दे रही है। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट आम से लेकर खास हर घर की परेशानी बना हुआ है। कहीं नल सूखे पड़े हैं तो कहीं अनियमित आपूर्ति ने लोगों को टैंकरों पर निर्भर कर दिया है। दूसरी ओर, सीवरेज योजना अधूरे विकास की गवाही दे रही है, सात साल बीत जाने के बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी, जिससे कई इलाकों में गंदगी और बदबू लोगों के जीवन का हिस्सा बन गई है। हर साल बरसात के साथ दोहराई जाने वाली कहानी है जलजमाव और जाम नालियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.