मधेपुरा, अक्टूबर 7 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। चुनावी बिगुल बजने के बाद भी जिले में एक भी विधानसभा सीट पर किसी पार्टी द्वारा किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की जा सकी है। जिले की कुल चार विधानसभा सीटों पर एक - एक पार्टी में टिकट के कई दावेदार हैं। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद टिकट के दावेदारों की धड़कनें भी तेज हो गयी हैं। मालूम हो कि जिले की आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर और मधेपुरा विधानसभा सीटों वर्तमान समय में दो सीटों पर जदयू और दो सीटों पर राजद का कब्जा है। आलमनगर और बिहारीगंज सीट पर जदयू का कब्जा है। सिंहेश्वर और मधेपुरा विधानसभा सीटों पर राजद का कब्जा है। उक्त सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के अंदर टिकट के लिए नेताओं की होड़ लगी है। अपनी - अपनी टिकट पक्की करने के लिए नेता अपने - अपने आलाकमान की परिक्रमा करने में लगे हैं। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.