बांका, अक्टूबर 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जैसे ही बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, सूबे के साथ-साथ बांका जिले में भी चुनावी तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ चुके हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बांका जिले में जगह-जगह पर अस्थाई चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन चेकपोस्टों का मुख्य उद्देश्य चुनाव आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाये रखना और अवैध नकदी, शराब, हथियार आदि की आवाजाही पर लगाम लगाना है। बांका जिले में अस्थाई चेकपोस्टों की स्थापना चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आम जनता स्वतंत्र रूप से बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। हालांकि, इससे थोड़ी असुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.