दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्यों के लिए शिक्षक संवर्ग एवं कॉलेजों के शासी निकाय के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए गठित समिति की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गए। बैठक में चुनाव संबंधी करीब दर्जनभर प्रपत्रों के प्रारूपों को भी अंतिम रूप दिया गया, जिसे कुलसचिव के माध्यम से कुलपति के अनुमोदन पश्चात अगली बैठक में प्रस्तुत करने का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही मतदान व मतगणना के दिन पुलिस बल समेत अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्था करने का भी प्रस्ताव समिति सदस्यों ने दिया है। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि निर्वाचन में भाग लेने के लिये नामांकन पत्र, मत पत्र, मतगणना पत्र, मतदाता सूची समेत अधिसूचना से जुड़े कई प्रपत्रों के प्रारूपों को सदस्यों ने अपने स्तर से अंतिम रूप दे दिया है। कुलपति से अनुमोद...