गुमला, मई 18 -- गुमला, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सशक्त और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से गुमला जिले से चयनित वालंटियर्स, बीएजी ,बीएलओ और मास्टर्स की टीम प्रशिक्षण के लिए नई दिल्ली रवाना हुई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 और 20 मई को (आईआईआई डीईएम) नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रबंधन, ईवीएम-वीवीपैट संचालन, मतदाता जागरूकता,सुचारू मतदान व्यवस्था और चुनावी आचार संहिता के विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी दी जाएगी। गुमला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुनावी प्रशिक्षण केवल तकनीकी दक्षता का अभ्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.