कोडरमा, फरवरी 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच का मुख्य बाजार। भीड़भाड़। शोर शराबा। मगर इन शोर शराबा के बीच मतदाताओं का मन शांत। मगर हां, डोमचांच की राजनीति पूरी तरीके से उफान पर है। डोमचांच बाजार के एमआर मार्केट के पास और पेट्रोल पंप के आसपास की चाय दुकान इन दिनों राजनीति की सबसे बड़ी संवैधानिक संस्था बन गई है। यहां चाय कम, चर्चा ज्यादा उबल रही है। कौन जीतेगा, कौन हारेगा, सबका फैसला इसी दुकानों में चाय की मिट्टी की प्याली की टनटनाहट के बीच जारी है। शनिवार को चार दुकान के आगे लगी लोहे की बेंच पर बैठे संदीपन मुनी कहते हैं कि इस बार जनता खामोश नहीं, पूरी तरीके से होश में है। तभी सामने से आ रहे अब्दुल भाई कहते हैं, अबकी बार वोट ओकरे मिलेगा, जो डोमचांच के दिल में बसा है। उनकी इस नीति वचन पर वहां मौजूद सभी चर्चावान लोग सिर खुजाते हुए चाय ...