देवघर, अक्टूबर 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। भाकपा माले देवघर के जिला सचिव रघुपति पंडित ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार आम चुनाव में भाकपा माले देवघर द्वारा जिला में चुनावी कोष संग्रह करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कोष संग्रह कर भाकपा माले द्वारा झारखंड राज्य कमेटी को भेजा जाएगा। कोष संग्रह करने के लिए विशेष कोष संग्रह कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमें जिला सचिव रघुपति पंडित, केन्द्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल, मोहनपुर प्रखंड सचिव अशोक महतो, जिला कमेटी सदस्य जयदेव सिंह और नौजवान सभा से शंभू तूरी एवं अन्य को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बिहार आम चुनाव में भाकपा माले को आर्थिक सहयोग दें। उन्होंने कोष संग्रह करने में पार्टी के सदस्यों एवं आम लोगों को बढ़ चढ़ सहयोग करने की अपील की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.