रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव में मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्रों पर लोगों का उत्साह साफ दिखाई दिया। लेकिन इसके बीच चुनावी प्रक्रिया की कई व्यवस्थागत खामियां भी सामने आईं, जिनसे मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। घंटों खोजबीन के बाद भी जब नाम सूची में नहीं मिला, तो कई मतदाता निराश होकर लौट गए। इससे लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से वे वंचित रह गए। कई मतदाताओं को अपना नाम खोजने के लिए अलग-अलग वार्डों और मतदान केंद्रों के चक्कर लगाने पड़े। वार्ड बदले जाने की जानकारी समय पर नहीं मिलने से लोग पुराने केंद्रों पर पहुंचे, जहां उनका नाम सूची में दर्ज नहीं था। कुछ परिवारों के सदस्य अलग-अलग वार्डों में भेजे गए, जिससे उन्हें असुविधा हुई। कई बूथों पर मतदाताओं का इंतजार करते रहे कर्मी कोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.