रांची, फरवरी 20 -- शुभम किशोर रांची। नगर निगम के चुनावी दंगल में इस बार मुकाबला सिर्फ रैलियों और जनसंपर्क तक सीमित नहीं है। मतदाताओं तक सटीक पहुंच बनाने और बूथ प्रबंधन को अभेद्य बनाने के लिए प्रत्याशी तकनीक का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदाता पर्ची निकालने से लेकर नाम खोजने तक की प्रक्रिया को अब 'स्मार्ट' बना दिया गया है। मतदाता पर्ची निकालने वाले विशेष सॉफ्टवेयर और ई-पॉश मशीन का प्रत्याशी खूब सहारा ले रहे हैं। चुनावी दंगल में उतरे कई उम्मीदवार इन डिजिटल उपकरणों की खरीदारी भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मतदाता सूची से पर्ची निकालने के लिए उपयोग किए जा रहे सॉफ्टवेयर की कीमत बाजार में 10 से 15 हजार रुपये तक बताई जा रही है। वहीं, ई-पॉश मशीन, जिसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम की त्वरित पहचान कर पर्ची निकाली जा सकती है, उसकी कीमत 2 से 3 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.