रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। निगम चुनाव के तहत प्रशिक्षण कोषांग रांची में मतदान पदाधिकारियों के तृतीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 1800 पदाधिकारियों को शामिल होना था, जिनमें से 1747 उपस्थित रहे, जबकि 53 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार कुल उपस्थिति प्रतिशत 97.1 प्रतिशत दर्ज किया गया। प्रशिक्षण को तीन शिफ्ट में हुआ। प्रथम शिफ्ट में 600 की जगह 579 पदाधिकारी पहुंचे। इस शिफ्ट में 96.5 प्रतिशत उपस्थिति रही। द्वितीय शिफ्ट (पार्टी संख्या 1-0121 से 1-0240) में 600 में से 585 पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि 15 अनुपस्थित रहे। इस शिफ्ट में सर्वाधिक 97.5 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। तृतीय शिफ्ट में 600 में से 583 पदाधिकारी आए और 17 अनुपस्थित रहे। इसमें 97.2 प्रतिशत उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.