कोडरमा, फरवरी 23 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। सुबह सात बजे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। निर्धारित समय संध्या 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जबकि 14 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 49 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब मतपेटियों में बंद हो गई है, जिसका फैसला मतगणना के दिन होगा। वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति पर नजर डालें तो वार्ड 1 में 5, वार्ड 2 में 3, वार्ड 3 में 4, वार्ड 4 में 5, वार्ड 6 में 4, वार्ड 7 में 3, वार्ड 8 में ...