मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। संवाददाता चुनार रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात जीआरपी ने चेकिंग के दौरान पैसेंजर ट्रेन से दो शराब तस्करों को धर दबोचा। उनके पास बैग से 40 बोतल अंग्रेजी की शराब बरामद हुई। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि चुनार जीआरपी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। तभी पैसेंजर ट्रेन चुनार स्टेशन पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को धर दबोचा। उनके पास बैग की तलाशी ली तो उसमें 40 बोतल अंग्रेजी की शराब बरामद हुई। दोनों शराब तस्कर शराब लेकर बिहार तस्करी के लिए जा रहे थे। पकड़े गए दोनों तस्कर बिहार के पटना निवासी हैं। पैसेंजर ट्रेन से मुगलसराय जा रहे थे। उसके बाद दूसरी ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में थे। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.