मिर्जापुर, सितम्बर 5 -- मिर्जापुर /चुनार। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात ) के अवसर पर जिलेभर में धूमधाम से जुलूस निकाला गया l चुनार नगर में नगर में पालिका चेयरमैन मंसूर अहमद के नेतृत्व ईद ए मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया l जो दरगाह शरीफ से होते हुए बहरामगंज,टेकौर आदि मुहल्ले से हो कर दरगाह शरीफ में पुनःपहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में बाबू भाई, नयूम भाई, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अख्तर अली, समसाद भाई, कुतबूदीन भाई, रहीम भाई, गुडू खान,हाफीज सुलेमान, मुन्नू हाजी, मुख्तार खान, एकराम खालीद भाई, पिंटू सहित सैकङो की सख्या मे लोग शामिल हुए। वही बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क दृष्ट रखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजरी राव के नेतृत्व में कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य दलबल के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रूट मार्च , भ्रमण करते रहे।।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.