मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नगर पालिका परिषद चुनार का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भवन मानचित्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र व नामांतरण रजिस्टर की जांच की। लंबित मानचित्रों का नियमानुसार निस्तारण तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी करने के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक कक्ष में अभिलेखों का रखरखाव अव्यवस्थित मिलने पर नाराजगी जताते हुए रैक लगाकर दस्तावेज व्यवस्थित रखने को कहा। सफाई व्यवस्था की समीक्षा में 85 सफाई कर्मियों सहित कुल 141 कर्मचारियों की जानकारी दी गई। डीएम ने नामांतरण की अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने और अनावश्यक परेशान न करने का निर्देश दिया। आदर्श नगर पालिका के अंतर्गत निर्मित दुकानों के पारदर्शी आवंटन व नीलामी से आय बढ़ाने को कहा। चकईपुर में बनी सीसी सड...