मिर्जापुर, जनवरी 21 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कठेरवा निवासी 35 वर्षीय चंदन की वाराणसी के रोहनिया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथी जख्मी हो गए। दोनों बाइक से वाराणसी जा रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कठेरवा गांव निवासी चंदन इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग का काम करते थे। वह अपने साथी 28 वर्षीय नितेश पटेल के साथ वाराणसी किसी काम से जा रहे थे। शाम लगभग चार बजे वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव के पास एसयूवी ने टक्कर मार दी। चपेट में आने से चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। पुलिस की सूचना पर मृत युवक के परिजन भी वाराणसी पहुंच गए। वाराणसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत चंदन दो भाइयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.