रामगढ़, दिसम्बर 14 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुट्टूपालू घाटी क्षेत्र में रविवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। उपायुक्त फैज एक अहमद मुमताज के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का त्वरित आकलन करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। अधिकारियों की सक्रियता और समन्वय से घायल की हालत को गंभीर होने से रोका जा सका। इसके बाद घायल को तत्काल सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अधिक...