रामगढ़, नवम्बर 4 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे एक तेज रफ्तार बस ट्रेलर से जा टकराई। रांची से हंटरगंज जा रही बस संख्या जेएच 01 टीडब्ल्यू 7521 ने आगे चल रहे ट्रेलर संख्या जेएच 02 बीटी 9926 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। घायलों में अलमा कंडुलना, राजू ठाकुर, अनु कुमारी, अभिषेक कुमार, रकिबा खातून और दीपिका कुमारी शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद रांची-हजारीबाग फोरलेन पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल कराया। बस पर सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.