रांची, जनवरी 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ओरमांझी थाना पुलिस ने रांची से सिलीगुड़ी जा रही आरजू नाम की बस में सवार यात्रियों से लूटपाट और आग लगाने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में उदय गंझू, प्रियांशु शर्मा, सलमान आलम और दामोदर करमाली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। सभी ने पिछले 14 दिसंबर की शाम में रांची से यात्रियों को लेकर जा रही बस को खीराबेड़ा में चुट्टुपालू टीओपी के पास उस समय आग के हवाले कर दिया था, जब पास में लगे टुसू मेला से घर लौट रही एक युवती सड़क पार करते समय बस से धक्का लगने से जख्मी हो गई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारों आरोपियों में से तीन उस समय बुलेट से वहां से गुजर रहे थे। चालक ने बुलेट को आगे बढ़ रही बस के सामने खड़ा कर दिया। आरोपियों समेत अन्य ने प्रचार कर युवती की ...