रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। बजरंग दल रांची महानगर के द्वारा रांची स्थित शास्त्री मैदान चुटिया से भव्य शौर्य संचलन किया गया। संचलन का शुभारंभ बजरंग दल के ध्वजारोहण एवं प्रार्थना से हुआ। संचलन शास्त्री मैदान से सरस्वती शिशु मंदिर, मंडा टांड़, श्रीराम मंदिर, इंदिरा गांधी चौक, बहु बाजार, गणपत नगर, ऑक्सफोर्ड स्कूल होते हुए पुनः शास्त्री मैदान पहुंच कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन स्थल पर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। संचलन से पूर्व शौर्य सभा हुई। संचलन में महानगर के सभी नगरों से विहिप-बजरंग दल, दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति के कार्यकर्ता शामिल हुए। अग्रिम पंक्ति में अपने घोष वादन के साथ घोष की समूह, उसके पीछे बजरंग दल के गणवेशधारी कार्यकर्ता, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की बहनें भी कतारबद्ध होकर चलीं। सभी जय श्रीराम, भारत माता की जय, हनुमान...