रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से सोमवार को चुटिया में इंदिरा गांधी चौक से योगदा मठ और शनि मंदिर से बहुबाजार चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। टीम ने सड़क के दोनों छोर पर बांस-बल्ली से अस्थायी संरचना तैयार कर संचालित होटल-दुकान को ध्वस्त किया। टीम ने कई ठेला, खोमचा व गुमटी के अलावा टेबल-कुर्सी को जब्त किया। अतिक्रमण मुक्त स्थल पर फिर से दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई का वेंडरों को निर्देश दिया गया। टीम ने निगम के सामुदायिक भवन में अवैध तरीके से रखे सामान को भी जब्त किया। वहीं, बनस तालाब से शनि मंदिर तक निगम की लगभग 91 डिसमिल भूमि का आकलन किया गया। इधर, प्रशासक ने क्षेत्र के दौरा के क्रम में शौचालय को साफ-सुथरा बनाए रखने, नियमित सफाई, वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्देश दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.