खगडि़या, जुलाई 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी प्रखंड के चुकती गांव में जीविका दीदी ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में वोटरों को अपना नाम जोड़वाने की अपील की। इस दौरान जीविका दीदी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था। रैली में बड़ी संख्या में जीविका समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियाँ और पोस्टर लिए दीदियों ने पूरे क्षेत्र में घूमकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान सशक्त मतदाता, सशक्त लोकतंत्र, पहले मतदान, फिर जलपान जैसे नारों लगाए। मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अजीत पाल, प्रबंधक सामाजिक विकास उमाशंकर साह एवं मानसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.