मऊ, दिसम्बर 11 -- मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तमसा नदी पुल पर गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने से मुख्य मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। ट्रक पुल के बीचों-बीच खड़ा हो गया, जिसके कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम की स्थिति लगभग तीन किलोमीटर तक फैल गई, जो तमसा नदी पुल से लेकर भतकोल बाजार होते हुए चुंगी चौराहा और कैलेंडर तिराहे तक पहुंच गई। जाम में फंसे स्कूली वाहन, एंबुलेंस, बड़े ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, ऑटो रिक्शा, चार पहिया वाहन, बाइक और साइकिल सवार करीब दो घंटे तक परेशान रहे। स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंसने से अभिभावकों में चिंता व्याप्त रही। वहीं, एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाने ...