गिरडीह, जनवरी 22 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के चुंगलो में जिला एवं प्रखंड पशुपालन विभाग के बैनर तले बुधवार को बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमुआ बीडीओ अमलजी, मुखिया विकास कुमार मंडल एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रंजीत सोरेन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बीडीओ अमलजी ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को अच्छे नस्ल की गाय का पालन करना चाहिए। इससे एक ओर गोबर से जैविक खाद प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर दूध से परिवार विशेषकर बच्चों का पोषण बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अच्छी नस्ल की गाय सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ पशुपालकों को उठाना चाहिए। पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रंजीत सोरेन ने वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन पर जोर देते हुए कहा कि बछड़ों के समुचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.