मिर्जापुर, फरवरी 13 -- चेतगंज। घर से कमाने अहमदाबाद गए चील्ह के युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुरुवार युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरबपट्टी गांव निवासी बच्चे लाल हरिजन का 36 वर्षीय पुत्र जितेंद्र हरिजन अहमदाबाद में रहकर जेसीबी चलाता है। बुधवार की रात अहमदाबाद ड्यूटी से खाली होकर अपने कमरे पर जा रहा था। बीच रास्ते में ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस से युवक की मौत की खबर घर पर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। मृत जितेंद्र हरिजन के बड़े भाई विजय शंकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में भाई की मौत की सूचना पर छोटे भाई संजय एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को जितेंद्र का शव लेकर घर आएं...