बोकारो, फरवरी 24 -- चीरा चास थाना क्षेत्र के आशियाना गार्डेन फेज 3, द्वारिकापुरम (बी ब्लॉक, फ्लैट नंबर जी/2, कालिका बिहार) के बेसमेंट पार्किंग से बुलेट मोटरसाइकिल जेएच09एडब्ल्यू7641 चोरी कर ली गई। इस संबंध में नंदिनी कुमारी (पति आनंद गोस्वामी) ने चीरा चास थाना में लिखित आवेदन देकर मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नंदिनी कुमारी के अनुसार पति विदेश में कार्यरत हैं, ऐसे में उक्त बुलेट मोटरसाइकिल अपार्टमेंट के निर्धारित बेसमेंट पार्किंग स्थल में नियमित रूप से खड़ी की जाती थी। 20 फरवरी को जब वह पार्किंग में गईं तो मोटरसाइकिल गायब थी। सोसाइटी के अन्य निवासियों के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पार्किंग में घूमते तथा मोटरसाइकिल स्टार्ट कर बाहर ले जाते हुए देखा गया। फुटेज में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट है। सीसीटीवी फुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.