गोड्डा, फरवरी 5 -- चीराग 11 कहलगांव टीम ने वाॅयसीसी छोटा सीमडा टीम को पराजित खिताब पर कब्जा जमाया फोटो 06 विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि। ललमटिया प्रतिनिधि। ब्लैक डायमंड क्लब केंदुआ द्वारा सिदो कान्हू छोटा सिमडा खेल मैदान मे पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार देर संध्या हुई। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच चीराग 11 कहलगांव टीम व वॉयसीसी छोटा सीमडा टीम के बिच खेला गया। मैच मे चीराग 11 कहलगांव टीम ने 6 विकेट पर 117 रन बनाया वही वॉयसीसी छोटा सीमडा टीम ने 62 रन पर ऑल आउट। जहां चीराग 11 कहलगांव टीम ने वॉयसीसी छोटा सीमडा टीम को 55 रन से पराजित कर जीत दर्ज किया। विजेता टीम को राजमहल परियोजना के जीएम ऑपरेशन सतीश मुरारी ने एक लाख नगद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को अनीता सोरेन व सरीफ अंसारी व...