वाराणसी, जनवरी 21 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने मंगलवार को लालपुर उपकेंद्र और बिजली बिल राहत योजना कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंप में आए उपभोक्ताओं से वार्ता की। साथ ही उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, उपखंडीय लिपिक तथा अन्य कर्मचारियों को योजना का और अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सही बिलिंग करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर एसडीओ राजेश यादव, जेई अखिलेश यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...