रांची, जनवरी 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने गुरुवार की दोपहर को कोर्ट परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान वह अधिवक्ता हॉल पहुंचे और उनके साथ बातचीत की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना और समाधान करने की बात कही। चीफ जस्टिस ने फाइलिंग सेक्शन, स्टांप रिपोर्टिंग सेक्शन का निरीक्षण कर उनके कामकाज की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान अधिवक्ताओं ने कई शौचालय चालू करने, वकीलों के लिए नए चैंबर बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने इस सुझाव पर अमल करने का आश्वासन दिया। यह भी कहा गया कि कोर्ट रूम से फोटो कॉपी कराने की दुकान काफी दूरी पर है। इससे अधिवक्ताओं को परेशानी होती है। इसके अलावा कोर्ट आने वाले मुवक्किलों को बैठने की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से आए सुझाव पर विचार किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.