हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- नैनीताल। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर की अगुवाई में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नैनीताल शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुधारने और पार्किंग की संभावनाओं को तलाशा गया। मुख्य न्यायाधीश ने तल्लीताल गांधी चौक, माल रोड, मल्लीताल अशोक पार्किंग, डीएसए पार्किंग, सूखाताल आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान, ईओ नगर पालिका दीपक गोस्वामी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.