नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों की वजह से भारत अमेरिका के रिश्तों में तनाव चरम पट पहुंच गया था। ट्रंप और उनके मंत्रियों ने रूसी तेल की खरीद का हवाला देते हुए भारत पर कई ऊलजलूल बयान दिए। वहीं भारत और चीन पर तेल खरीद कर यूक्रेन युद्ध में रूस की आर्थिक मदद जैसे इल्ज़ाम भी लगाए। हालांकि अब जब बात खुद पर बन आई है तो अमेरिका के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिका ने दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर चीन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध करने के मुद्दे पर भारत को अपना साथी बताया है। दरअसल अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में चीन के हालिया फैसलों का जिक्र करते हुए भारत को अपना सहयोगी बताया। स्कॉट बेसेंट ने इस दौरान शी जिनपिंग की सरकार पर ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक और रक्षा उद्योगों के लिए जरूरी खनिजों पर नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.