नई दिल्ली, मार्च 7 -- अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून बनाया गया। इसके खिलाफ अरुणाचल प्रदेश क्रिश्चियन फोरम (ACF) के बैनर तले हजारों ईसाइयों ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। ईटानगर के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश स्वतंत्रता धर्म अधिनियम (APFRA), 1978 के लागू किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई गई। आपको बता दें कि यह धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक कानून है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का चीन से सीमा संपर्क है और यहां हमेशा शांति बनी रही है, लेकिन इस कानून को लागू करने से राज्य में धार्मिक विभाजन बढ़ सकता है। एसीएफ के अध्यक्ष तार्ह मिरी ने कहा कि दो लाख से अधिक ईसाई विभिन्न संप्रदायों से ताल्लुक रखते हुए ईटानगर के पास बोरम में एकत्रित हुए। ACF का कहना है कि APFRA, 1978 का लागू होना राज्य में ईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.