नई दिल्ली, मई 7 -- बीजिंग। चीन के केंद्रीय बैंक ने अमेरिकी शुल्क से अर्थव्यवस्था को खतरा होने की आशंका के बीच अपनी प्रमुख ब्याज दर में कटौती की है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर पैन गोंगशेंग ने बुधवार को घोषणा की कि वाणिज्यिक बैंकों को दी जाने वाली ऋण दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर अब इसे 1.5 प्रतिशत कर दिया जाएगा। केंद्रीय बैंक ने आरक्षित अनुपात को भी कम कर दिया है। यह वह धनराशि है जो बैंकों को अपने आरक्षित कोष में रखनी होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उच्च शुल्क से चीन की निर्यात-निर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू होने के बीच यह कदम उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.