नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारत ने हाल ही में साउथ चाइना सी के विवादित क्षेत्रों में पहली बार नौसैनिक अभ्यास किया है। भारत ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपींस के साथ यह अभ्यास कर चीन की धौंस को सीधी चुनौती दी है, जिसके बाद चीन भड़क उठा है। चीन ने कहा है कि विवादित क्षेत्रों में किसी तीसरे पक्ष का दखल नहीं होना चाहिए। चीन ने अपनी जहाजों से इस अभ्यास की जासूसी भी की है। फिलीपीन के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रोमियो ब्राउनर ने सोमवार को बताया है कि रविवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास सफलतापूर्वक खत्म हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिलीपीन की सेना भविष्य में भारत की सेना के साथ और अधिक साझा युद्धाभ्यास करेगी। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर एक प्रमुख वैश्विक व्यापार मार्ग है। इस पूरे समुद्री क्षेत्र पर चीन अपनी दावेदारी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.