सहरसा, जनवरी 5 -- सहरसा/ श्रुतिकांत। कोसी क्षेत्र में कभी गन्ने की मिठास पूरे इलाके की पहचान हुआ करती थी, लेकिन आज वही मिठास आम लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगी है। गन्ना उत्पादन में आई भारी गिरावट का सीधा असर अब गुड़ की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि जहां बाजार में चीनी 45 से 48 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, वहीं गुड़ की कीमतें 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं। आगामी मकर संक्रांति को देखते हुए कारोबारियों का कहना है कि इसमें और उछाल आ सकता है। आमतौर पर गुड़ को चीनी का सस्ता विकल्प माना जाता रहा है, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उलट है। स्थानीय बाजारों में रावा शक्कर 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि ढेला वाला गुड़ 120 से 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं अच्छी गुणवत्ता वाला देसी गुड़ 200 स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.