नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- - राउज एवेन्यू कोर्ट ने तय किए आरोप, 16 जनवरी को होगी अगली सुनवाई नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। चीनी वीजा घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य मामलों में आरोप तय किए गए हैं। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूत प्रथम दृष्टया आरोप तय करने के लिए पर्याप्त हैं। इसलिए मामले को ट्रायल के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस सांसद कार्ति ने कहा कि उनके पास कई कानूनी विकल्प खुले हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी। इससे पहले अक्तूबर, 2024 में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। विशेष सीबीआई अदालत ने चेतन श्रीवास्तव नामक एक व्यक्ति को मामले में आरोपमुक्त कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.