नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- भारत ने चीनी विदेश मंत्रालय के बयानों पर कड़ी आपति जताते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। मंगलवार को मीडिया के सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि हमने अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय नागरिक को मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने के संबंध में चीनी विदेश मंत्रालय के बयान देखे हैं। उसके पास वैध पासपोर्ट था और वह जापान की अपनी आगे की यात्रा के लिए शंघाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुजर रही थी। जैसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य अंग है, और यह एक स्वतःसिद्ध तथ्य है। चीनी पक्ष द्वारा किसी भी तरह का इनकार इस निर्विवाद वास्तविकता को बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हिरासत का मुद्दा चीनी पक्ष के साथ दृढ़ता से उठाया गया है। चीनी अधिकारी अब भी अपने कृत्य का स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.