मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना परिसर में बुधवार को जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी कांतेश मिश्रा ने समस्याएं सुनीं और निबटारे का आश्वासन दिया। उन्होंने डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी को बंद पड़ी मोतीपुर चीनी मिल से लोहे की चोरी में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल से लोहे की चोरी होना गंभीर मामला है। चोर और चोरी के लोहे खरीदने वाले कबाड़ दुकानदारों को जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने कहा कि मोबाइल पर अनजान कॉल रिसीव नहीं करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि फेसबुक, ह्वाट्सएप, इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने से बचें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर तालमेल से ही अपराध पर अंकुश लगेगा। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें। जनसं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.