सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- गोसाईगंज, संवाददाता। बिना पूर्व सूचना के केन कमिश्नर के आदेश पर किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य बंद किए जाने से किसानों में भारी रोष फैल गया। मंगलवार शाम पेराई बंद होने की सूचना मिलते ही गन्ना लेकर पहुंचे किसान भड़क उठे। बुधवार को किसानों ने चीनी मिल परिसर के बगल लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरुण वर्मा और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है और सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अंजली गंगवार का कहना था कि केन कमिश्नर के आदेश पर हैदरगढ़ चीनी मिल को किसानों...