फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 28 -- कायमगंज। सहकारी चीनी मिल में रविवार सुबह को गन्ने की तौल के दौरान घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का दावा है कि मिल के कांटे और बाहर के धर्मकांटे की तौल में प्रति ट्रॉली ढाई से तीन कुंतल का अंतर आ रहा था। मामले की सूचना पर पहुंचे सीसीओ से किसानों की नोंकझोंक हुई। बाद में तकनीकी खराबी ठीक होने और जीएम के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। रोज की भांति रविवार सुबह मिल में गन्ने की तौल चल रही थी। कुछ किसानों और नूरपुर गढ़िया के एक किसान को शक हुआ तो उसने अपनी ट्रॉली बाहर धर्मकांटे पर तुलवाई। करीब पौने तीन कुंतल का अंतर देख किसानों का पारा चढ़ गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि मिल में तीन कांटे हैं। जिस कांटे से ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल हो रही है, उसी में गड़बड़ी है...