रुद्रपुर, फरवरी 16 -- किच्छा। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने सोमवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मिल का भ्रमण कर अधिकारियों के साथ शेष पेराई सत्र में गन्ने की आपूर्ति के संबंध में चर्चा की। मर्तोलिया ने गन्ना कृषकों से अनुरोध किया कि पेराई सत्र समापन के द्वितीय नोटिस के अनुसार 20 फरवरी को पेराई सत्र का समापन होना संभावित है। उन्होंने कृषक अवशेष गन्ना मिल को आपूर्ति करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...