शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- चीनी मिल के कैजुअल कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर चीनी मिल बंद करने का प्रयास करने के बाद जमकर बवाल हुआ। चीनी मिल के जीएम शैलेंद्र अस्थाना व सीसीओ दमिनेश रॉय ने जहां कर्मचारियों पर जबरन चीनी मिल बंद कराने का प्रयास कर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं कुछ कर्मचारियों ने अधिकारियों पर गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। मंगलवार की दोपहर चीनी मिल में उसे समय बवाल हो गया जब तमाम कैजुअल कर्मचारी चीनी मिल का कार्य छोड़कर अपनी मांगों को लेकर इकट्ठे होने लगे। इससे चीनी मिल बंद होने की कगार पर आ गई लेकिन जीएम शैलेंद्र अस्थाना व सीसीओ दमिनेश रॉय ने चीनी मिल प्लांट में पहुंचकर अन्य कर्मचारियों को लगाकर चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया। इसी दौरान कैजुअल कर्मचारियों से अधिकारियों की नोंक झोंक हो...