आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- शाहगढ़/सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव स्थित चीनी मिल परिसर में शनिवार को तौल के लिए जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली परिसर में गड्ढा होने से पास खड़े दूसरे ट्रैक्टर पर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर दोनों किसानों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किसानों में समझौता कराया। इस दौरान मिल की ओर से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। शिवपुर देवारा गांव निवासी किसान संतोष ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर चीनी मिल में आए थे। टोकन कांटा के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी की थी। इसके बाद टोकन लेकर ट्रैक्टर ट्राली को पार्क करने के लिए जा रहे थे। रास्ता में गड्ढा था। पास में ही बसौधा गांव निवासी किसान अखिलेश मौर्य की गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। संतोष की गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली गड्ढा होने ...