देहरादून, दिसम्बर 12 -- लक्सर। चीनी मिल लक्सर के प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस साल 5 नवंबर से गन्ना खरीद शुरू होने के बाद 25 नवंबर तक का गन्ने का भुगतान किसानों को पहले ही अदा कर दिया गया था। 26 से 30 नवंबर के बीच खरीदे गए गन्ने का 20.55 करोड़ रूपये का भुगतान लक्सर, ज्वालापुर, लिब्बरहेड़ी और इकबालपुर गन्ना समिति को भेज दिया गया है। लक्सर समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान ने मिल से भुगतान मिलने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि भुगतान की धनराशि अलग-अलग बैंकों में किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है। अगले 48 घंटे के भीतर पैसा उनके खातों में पहुंच जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.