रुडकी, दिसम्बर 12 -- चीनी मिल लक्सर के प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस साल 5 नवंबर से शुरू हुई गन्ना खरीद का 25 नवंबर तक का भुगतान किसानों को पहले ही दे दिया गया था। अब 26 से 30 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का 20.55 करोड़ रुपये का भुगतान लक्सर, ज्वालापुर, लिब्बरहेड़ी और इकबालपुर गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। लक्सर समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान ने भी पुष्टि की है कि भुगतान मिल से मिल गया है। उन्होंने बताया कि यह राशि अलग-अलग बैंकों में किसानों के खातों में भेजने की प्रक्रिया जारी है। अगले 48 घंटे के भीतर पैसा किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...