रुद्रपुर, फरवरी 15 -- किच्छा। चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ना किसानों के लिए 20 फरवरी तक पेराई सत्र के समापन की दूसरी सूचना जारी की है। रविवार को प्रेसनोट जारी कर चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी ने सूचित किया कि गन्ना क्रय केंद्र और चीनी मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति बहुत कम हो रही है। चीनी मिल के 40 में 25 क्रय केंद्र अंतिम रूप से बंद किए जा चुके हैं। शेष क्रय केंद्रों पर भी चीनी मिल की मांग के सापेक्ष गन्ना प्राप्त नहीं हो रहा है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कृषकों के पास आपूर्ति योग्य गन्ना लगभग समाप्ति की ओर है। शेष गन्ने की आपूर्ति 20 फरवरी तक होने की संभावना है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि 20 फरवरी तक शेष गन्ने की आपूर्ति करने का कष्ट करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.