लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- अजबापुर चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ना तौल से जुड़े नियमों में अचानक बदलाव किए हैं। सभी प्रकार की गन्ना पर्चियों पर तौल सीमा को 10 से 15 कुंतल तक बढ़ा दिया गया, जबकि इस संबंध में न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही किसी लिखित आदेश की जानकारी साझा की गई। किसानों का कहना है कि पेराई सत्र के प्रारंभ और मध्य अवधि में मिल प्रबंधन ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए गन्ना तौल की सीमा घटा दी थी। उस समय किसानों की आपत्तियों को अनसुना कर दिया गया। इससे गेहूं की बुवाई के लिए अधिक गन्ना तौल कराने वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। अब जबकि परिस्थितियां बदल चुकी हैं, मिल प्रबंधन द्वारा उन्हीं नियमों को दरकिनार करते हुए तौल सीमा बढ़ा दी गई है। किसानों ने सवाल उठाया है कि यदि पहले नियम सरकारी थे, तो अब किन आदेशों के तहत तौल सीमा बढ़ाई...