मुरादाबाद, फरवरी 11 -- राजा का सहसपुर स्थित लक्ष्मी जी शुगर मिल ने किसानों का 11 फरवरी को 12 करोड़ 67 लाख रुपए का भुगतान किया है। यह भुगतान 16 जनवरी से 22 जनवरी तक गन्ना मूल्य का है, जो किसानों के खातों में भेजा गया। गन्ना मूल्य भुगतान की पुष्टि गन्ना समिति सचिव ने की है। चीनी मिल में अब तक 38.61 लाख कुंतल गन्ने की प्राइस की गई। चीनी मिल उपाध्यक्ष सुभाष खोखर ने किसानों से कहा कि सभी किसान साफ सुथरा गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करके अपना बेसिक कोटा बढ़ाएं। कहीं पर भी सस्ते दामों पर गन्ने को ना बेचे। उप महाप्रबंधक गन्ना गिरीश कुमार ने किसानों से ताजा और साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...