रुद्रपुर, जनवरी 31 -- किच्छा। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी ने शनिवार को बताया कि किसानों को 21 से 31 दिसंबर तक 12.31 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। वर्तमान पेराई सत्र के प्रारंभ से 31 दिसंबर तक गन्ना किसानों को कुल 55.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मिल ने अभी तक कुल 23.51 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 9.84 प्रतिशत रिकवरी प्राप्त की है। इससे 2.29 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...